बस्ती : थाने पर मिला भूखे को भोजन, फिर सुनी फरियाद

 

सोनहा (बस्ती) । बस्ती जिले के रूधौली थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने आज अन्न दिवस के दिन थाने पर फरियाद लेकर आये बुजुर्ग द्वारा तीन दिन से भोजन न मिलना बताए जाने पर सबसे पहले उन्हें भोजन कराया गया, फिर उनकी बात सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के निर्देश के क्रम में आज अन्न दिवस के अवसर पर समस्या के निस्तारण हेतु थाना रुधौली जनपद बस्ती पर आये दुर्गा प्रसाद पुत्र बलदेव निवासी ग्राम छीतही प्रहलाद थाना रुधौली जनपद बस्ती उम्र लगभग 80 वर्ष जो काफी वृद्ध है, जिनकी समस्याओं को सुना गया। जिसमें दुर्गा प्रसाद पुत्र बलदेव द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्र-वधू द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा व भोजन भी नहीं दिया जा रहा है | थाना रुधौली पुलिस द्वारा महिला आरक्षी प्रेम शिखा मिश्र द्वारा वृद्ध व्यक्ति को भोजन करवा कर उनके समस्याओं को निस्तारण करने हेतु आश्वस्त किया गया।

        ➖     ➖      ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

                          शैलेन्द्र पाण्डेय संवाददाता 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर