बस्ती : डकैती के प्रयास में छ: गिरफ्तार

 

                      (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय पुरानी बस्ती पुलिस ने डकैती का प्रयास करने वाले छ: अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कट्टा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। पुलिस ने इन अपराधियों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

पुलिस आफिस के मीडिया सेल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती बृजेन्द्र कुमार पटेल मय पुलिस टीम द्वारा आज कुटियाज ढाबा के पीछे ग्राम बनरही थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती से छ: अभियुक्तों को एक तमन्चा 315 बोर, दो अदद कारतूस 315 बोर, दो अदद चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती पर मुअसं. 159/2021 धारा 398, 427, 504, 506 भादवि. पंजीकृत कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। 

                 ये हुए गिरफ्तार

मामले में पठान टोला पुरानी बस्ती निवासी सुजा रजिक उर्फ अमन सिद्दीकी पुत्र मो. रजिक, संदीप चौधरी पुत्र स्व. सुनील चौधरी, किशन निषाद पुत्र शिव गोपाल एवं रोहित यादव पुत्र गौरीशंकर यादव, शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेबन निवासी शिवम त्रिपाठी पुत्र बेदी त्रिपाठी एवं ओरीजोत निवासी शैलेश त्रिपाठी पुत्र ज्योतिभूषण त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सभी छ: व्यक्तियों पर मुअसं. 159/2021 आईपीसी की धारा 398, 427, 504, 506 दर्ज किया है। शिवम त्रिपाठी पर मुअसं. 163/ 2021 आर्म्स एक्ट की धारा 3/25, सुजा रजिक पर मुअसं. 164/2021धारा 4/25 आर्म्स एक्ट एवं रोहित यादव पर मुअसं, 165/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल, उ. नि. गजेन्द्र प्रताप सिंह, व्यासमुनी यादव, का. गिरजेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, कर्मचन्द्र व दीनदयाल शामिल रहे। 

             ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर