मेडिकल छात्र सुधांशु ने किया पौधरोपण

  (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.) । वैश्विक महामारी कोरोना (COVID-19) को लेकर जरा भी लापरवाह होने की जरूरत नहीं है। थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। महामारी कम हुई है, खत्म नहीं हुई है। ये विचार व्यक्त करते हुए मेडिकल छात्र सुधांशु पाण्डेय ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की है।

 मेडिकल छात्र सुधांशु पाण्डेय का कहना है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है बल्कि महामारी कमज़ोर हुई है। अधिकांश लोगों से मास्क से नाता तोड़ लिया है। जिसका परिणाम कोरोना की तीसरी लहर की ओर हो सकता हैं। कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने अपने घर पर ही आंगन में औषधीय और आध्यात्मिक महत्व वाले तुलसी का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि सभी को कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। दो गज की दूरी के साथ मास्क है जरूरी। सेनेटाइजर का प्रयोग करें। लॉक डाउन खुल गया है, फिरभी बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें। अपना और अपनों का ख्याल रखें, धैर्य बनाये रखें हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

               ➖      ➖      ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार