पेड़ गिरने से एम्बुलेंस ईएमटी घायल, गम्भीर

                      (घनश्याम मौर्य) 

हाथरस। जिला चिकित्सालय हाथरस में एम्बुलेंस कर्मचारियों के आवास पर नीम का पेड़ गिर जाने से एक इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन गम्भीर रुप से घायल हो गया है। जिसका उपचार अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

जीवनदायिनी एम्बुलेंस कर्मचारी संघ हाथरस के जिला अध्यक्ष नागेन्द्र यादव ने बताया कि कल पन्द्रह जून की शाम आयी आंधी में जिला अस्पताल हाथरस में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के आवास पर नीम का पेड़ टूटकर गिरने की वजह से 108 के ईएमटी के ऊपर पेड़ गिर गया। परिणामस्वरूप ईएमटी देवेश कुमार को गंभीर चोट आई जिन को जिला अस्पताल हाथरस से मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया जहां पर उनकी स्थिति गंभीर है। मेडिकल कॉलेज में उसका चल रहा है उपचार। एम्बुलेंस कर्मचारियों ने देवेश के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

          ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश