दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा को लेकर नासेर्प का वेबिनार सम्पन्न

 

                             (नीतू सिंह) 

 सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । दिव्यांग जन के उत्थान हेतु विशेषकर दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक परिवेश को उनके अनुरूप परिष्कृत व परिमार्जित करने के लिए नासेर्प संगठन अपने उदात्त एवं अभूतपूर्व संगठनात्मक क्षमता का परिचय देते हुए विशेष शिक्षकों का समूह दिनोंदिन अपनी ऊंचाइयों को प्राप्त करता जा रहा है। अपने पुनीत दायित्व के निर्वहन में आज एक ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों के साथ जाने अनजाने में माता - पिता व समाज के द्वारा किए जाने वाले अपराधों जिनमें उन्हें बांध कर रखना, उन्हें समाज से पृथक रखना, उन्हें घृणा की दृष्टि से देखना आदि विषयों को समाहित किया गया।

 वेबिनार में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर शिवाजी कुमार राज्य आयुक्त निशक्तजन बिहार सरकार, विशिष्ट वक्ता के रूप में श्रीमती पूजा तोमर फॉरेंसिक मनोचिकित्सक एवं श्रीमती खुशबू तोमर नैदानिक मनोचिकित्सक के विचारों से सब को लाभान्वित कराया गया। डॉक्टर शिवाजी कुमार द्वारा इस विषय पर वेबीनार आयोजन हेतु नासेर्प संगठन की प्रशंसा की, साथ ही सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों के समावेशन हेतु किए जाने वाले प्रयास में विशेष शिक्षकों की भूमिका की भूरि भूरि प्रशंसा की। 
उनका स्पष्ट मानना था कि बिना विशेष शिक्षकों के दिव्यांग बच्चों का समावेशन केवल कल्पना का विषय रह जाता है। अपने वक्तव्य में फॉरेंसिक मानोचिकित्सक श्रीमती पूजा तोमर ने समाज में व्याप्त इस हीनता को जो मस्तिष्क में घर कर गई है के निकालने संबंधी वैज्ञानिक अनुप्रयोगों वह वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला । नासेर्प द्वारा 2018 में पंजीकृत दिव्यांग बच्चों पर विशेष ध्यान दिया रहा है।
नैदानिक मनोचिकित्सक श्रीमती खुशबू तोमर जी द्वारा विशेष शिक्षकों के विशेष प्रशिक्षण व उनके सहयोग से दिव्यांग, परिवार, समाज, और तदुपरांत राष्ट्र में व्याप्त हीन भावना के परिशीलन हेतु बेहतर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। वेबिनार का सफल संचालन नासेर्प संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेश पांडेय द्वारा किया गया।
वेबिनार में विद्वानों के वक्तव्य से मूक बधिर प्रतिभागियों को लाभांवित कराने हेतु अन्तरराष्ट्रीय संकेत भाषा में अनुवादन का कार्य सचिन लोधी चांदनी सोनवानी व पंकज शर्मा द्वारा किया गया। वेबिनार में डुमरियागंज सिद्धार्थनगर से मुकेश उपाध्याय ने भी प्रतिभाग किया।

           ➖     ➖     ➖     ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर