एसएचजी ने हर्रैया के पेराड़ी गांव में बच्चों को बांटा राशन

                       (अनूप पाण्डेय) 

 हरैया (बस्ती) । बाल विकास पुष्टाहार विभाग की तरफ से आज स्वयं सहायता समूह के द्वारा स्थानीय थाना के अंतर्गत पेराडी़ गांव में कैंप लगाकर निशुल्क राशन वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सरिता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरिजेश कुमार तथा आशा कार्यकर्ता के रूप में कृष्णा कुमारी मौजूद रहीं।

योजना के अंतर्गत 0 से 3 साल तक के बच्चों को आधा किलो तेल, आधा किलो चना की दाल, तथा 1 किलो गेहूं दिया गया। 3 साल से 6 साल तक के बच्चों को आधा किलो चना की दाल 1 किलो गेहूं स्वयं सहायता समूह की तरफ से दिया गया।
इस मौके पर पवन पांडेय, अभय पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय, अंकित पांडेय, पदारथ कुमार, राजेश गुप्ता, टप्पू, सुनील कुमार, अमित कुमार आदि ग्रामीणों को योजना का लाभ मिला।

            ➖     ➖      ➖      ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार