बस्ती : अपहृत नाबालिग बहनों को पुलिस ने 3 घण्टे में किया बरामद

 

                         (घनश्याम मौर्य) 

 बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय शहर के एक मोहल्ले से गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों को कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में कोतवाली में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

 शहर के एक मोहल्ले की दो बहनें (एक 15 साल, - एक 12 साल) एक साथ 31 मई को प्रातः भोर में चार बजे से गायब थीं। परेशान परिजन ने कोतवाली बस्ती में तहरीर दे दी थी। जिस पर पुलिस ने मुअसं. 172 /2021 भादवि की धारा 363 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन शुरु की। चूंकि लड़कियां अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गयी थीं। जिससे उनकी लोकेशन ट्रेश करते हुए पुलिस ने मात्र तीन घण्टे में ही उन्हें कोतवाली क्षेत्र के ही चननी से बरामद भी कर लिया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाल मनोज त्रिपाठी के नेतृत्व में रौता चौकी प्रभारी नारायण लाल श्रीवास्तव, हेका. कलामुद्दीन और म. का. अनुराधा गोंड शामिल रहे। मामले में पुलिस द्वारा कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

             ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर