बस्ती : खरीदे गये 25000 एमटी गेहूं को सुरक्षित रखने के निर्देश

                          (विशाल मोदी) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जिले के विभिन्न 110 गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदे गए लगभग 25000 मीट्रिक टन गेहूं को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इस सिलसिले में उन्होंने आज प्लास्टिक कांप्लेक्स स्थित केंद्रीय भंडारण गृह, बांसी रोड पर स्थित पडिया खास के पास फाइन राइस मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने इसकी मरम्मत कराकर गेहूं भंडारण के लिए निर्देश दिया है। उन्होंने हथियागढ़ स्थित अमर ट्रेडर्स गोदाम में तत्काल केंद्रों का गेहूं खिंचवाने का निर्देश दिया है।

     उनके निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर पवन जायसवाल, सहायक विपणन अधिकारी संजय जयसवाल तथा एफसीआई के अधिकारियों ने बस्ती चीनी मिल का निरीक्षण किया है जहां पर वर्ष 2020 तक गेहूं का भंडारण होता रहा है। यहां पर लगभग एक लाख मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण किया जा सकता है। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि प्लास्टिक कांप्लेक्स स्थित केंद्रीय भंडार गृह तथा मंडी समिति पूरी तरह से गेहूं से भरे हैं।

          ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार