बस्ती में कोरोना से आज कोई मौत नहीं, 18 ने जीती जंग, 13 नये केस

                       (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । वैश्विक महामारी कोरोना (COVID-19) की दूसरी लहर का उफान बीत जाने के बाद संक्रमण दर में बस्ती जिले में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। बीते 24 घण्टे में जहां तेरह नये केस मिले, वहीं अठारह लोगों ने कोरोना (COVID-19) से जंग जीती है। अभी जिले में 93 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।

 आज यहां जारी सरकारी रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक टोटल पांच लाख सत्तावन चार सौ अट्ठानबे नमूने लिए गये हैं। जिसमें से पांच लाख चौवन हजार दो सौ पन्द्रह रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं। प्राप्त रिपोर्ट में पांच लाख बयालिस हजार पांच सौ नवासी रिपोर्ट निगेटिव और ग्यारह हजार छ: सौ छब्बीस रिपोर्ट पाजिटिव आयी हैं। अभी तीन हजार दो सौ तिरासी रिपोर्ट आनी बाकी हैं। अब तक ग्यारह हजार एक सौ चौहत्तर लोग कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं। बस्ती जिले में अबतक कुल तीन सौ तेईस लोगों की मौत हो चुकी है। इस वक्त जिले में कोरोना के 104 सक्रिय केस हैं। 
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि वर्तमान समय में कुल 93 कन्टेनमेन्ट जोन सक्रिय हैं। इसमें से 08 बस्ती नगर, 37 बस्ती तहसील, 07 रूधौली, 07 भानपुर तथा 34 हर्रैया में बने है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के पिछले वर्ष शुरूआत से अभी तक कुल 3433 कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये, जिसमें से 3340 समय पूरा होने पर समाप्त कर दिये गये। आज कुल 05 कन्टेनमेन्ट जोन बनाये गये हैं तथा अवधि पूर्ण होने के कारण 15 जोन समाप्त कर दिये गये है। 

         ➖      ➖      ➖      ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर