यूपी : शताब्दी बस, लोडर और टेम्पो में टक्कर, 16 की मौत, 2 - 2 लाख राहत राशि की घोषणा

                          (संजीव पाण्डेय) 

 कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर के थाना सचंडी के अंतर्गत मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। प्राइवेट शताब्दी बस, सवारी भरा लोडर और टेंपो में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हुई है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। एंबुलेंस से घायलों को हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं CM योगी ने मृतकों के परिजनों के लिये 2-2 लाख की राहत राशि का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक कानपुर के सचेंडी में शताब्दी बस, सवारी भरा लोडर और टेंपो में जबरदस्त भिडंत हो गई। वाहनों में सवार कई लोग दब गए हैं। उन्हें बाहर निकाला जा रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों की मदद से बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को आनन-फानन में लोडर से ही हैलट भेजा जा रहा है। अभी कई और लोग दबे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश चल रही है। दुर्घटना बीती रात करीब दस बजे की है। 

      पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने कानपुर हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

सीएम योगी ने दो - दो लाख राहत राशि का किया ऐलान

कानपुर के सचेंडी में हुई मार्ग दुर्घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच हरसंभव सहायता करने के दिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला व पुलिस प्रशासन को घटना में राहत कार्य करने के साथ ही घायलों का बेहतर इलाज किए जाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिये राहत राशि का ऐलान किया है। परिजनों को 2-2 लाख की राहत राशि देने की घोषणा की गई है। आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल ने 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। प्राइवेट बस के सामने आ रहे ऑटो की आमने सामने की टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सचेंडी के किसान नगर क्षेत्र में नहर के पास तेज रफ्तार सवारियों से भरी प्राइवेट मिनी बस व ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सवारियों में चीख-पुकार मच गई और हाइवे पर जाम लग गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सचेंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई और स्थानीय लोगों की मद्द से क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकालते हुए राहत कार्य शुरु किया। इस दौरान क्षतिग्रस्त वाहनों से किसी तरह घायलों को निकालने में पुलिस व ग्रामीणों के पसीने छूट गए। आनन-फानन घायलों को एम्बुलेंस से हैलट अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई। बताया जा रहा है कि हादसे में 16 लोगों की मौत हुई हैं। वही अस्पताल में प्राचार्य डॉ आरबी कमल के साथ सीएमओ नेपाल सिंह मौके पर पहुंच गए हैं।

         ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश व दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर