बस्ती में छ: थाना प्रभारी सहित 13 ट्रांसफर

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा 8 निरीक्षक व 5 उ.नि. का स्थानान्तरण किया गया ।

 आज हुए स्थानान्तरण में इन्सपेक्टर रामकृष्ण मिश्र को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सोनहा, अरविन्द कुमार कोरी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक नगर, विजय कुमार सिंह को डीसीआरबी. से प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया, बिन्देशवरी मणि त्रिपाठी को सर्विलांस सेल से प्रभारी निरीक्षक हरैया, सतानन्द पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक नगर से (देवीपाटन रेंज स्थानान्तरण पर कार्य मुक्त) पुलिस लाईन, अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक सोनहा से प्रभारी डीसीआरबी. / विशेष जांच प्रकोष्ठ, अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया को प्रभारी सर्विलांस और विकाश यादव प्रभारी निरीक्षक हरैया को अपराध शाखा भेजा गया है।
इसी क्रम में उ.नि. रोहित कुमार को सम्बद्ध परिक्षेत्रीय कार्यालय, बस्ती से थानाध्यक्ष लालगंज बनाया गया है। उनि. अरविन्द कुमार शाही को थाना कोतवाली से थानाध्यक्ष कलवारी बनाया गया है। उ.नि. राजकुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष लालगंज को अपराध शाखा भेजा गया है। उनि. अनिल कुमार सिंह थानाध्यक्ष कलवारी को स्वाट टीम प्रभारी बनाया गया है और उनि. विनोद कुमार यादव को स्वाट टीम से अपराध शाखा भेजा गया है। 

          ➖     ➖      ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर