जोन में टॉप कर गया त्रिलोकपुर थाना, एडीजी ने किया पुरस्कृत, well done रणधीर

 

                      (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.) । आइये हम आपको आमंत्रित करते हैं गोरखपुर जोन के सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाने पर, जहां पहुंचकर स्वच्छ वातावरण का एक सुखद एहसास होगा। यह स्वच्छ एवं व्यवस्थित थाना परिसर का अद्भुत उदाहरण है। ट्विटर पर यह टिप्पणी एडीजी जोन अखिल कुमार ने की है। त्रिलोकपुर में इस वक्त इंस्पेक्टर रणधीर मिश्र प्रभारी निरीक्षक हैं। इनकी इस टिप्पणी पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुरेश रावत ने अधीनस्थों का मनोबल हेतु आभार व्यक्त करते हुए लिखा - well done @ Randheer SHO TRILOKPUR.

कहा जाता है स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। स्वच्छ थाना, सुन्दर थाना और स्वस्थ थाना की प्रतियोगिता में रणधीर मिश्र ने फिर टॉप किया है। सिद्धार्थ नगर के त्रिलोकपुर थाने को प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने जोन का नम्बर वन थाना के रुप पुरस्कृत किया है। उन्होंने पिछले माह जोन के सभी थानों का फोटो और वीडियो एकत्र कराकर गहनता से जांच पड़ताल की। स्वच्छता के मामले में हुई इस पड़ताल में त्रिलोकपुर थाना फर्स्ट आया है। 
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा 25 अप्रैल को संकलित कराये गये सभी थानों के फोटो और वीडियो की गहनता और निष्पक्षता से जांच की गयी। जिसमें जांचोपरान्त जनपद सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना का चयन प्रथम स्थान पर किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त होने पर श्री अखिल कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर ने रणधीर कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, त्रिलोकपुर को फोन पर बात करते हुए आकंठ बधाइयां दीं। एडीजी अखिल कुमार ने इसी प्रकार साफ सुथरी छवि, स्वच्छ वातावरण एवं अनवरत साफ - सफाई हेतु निर्देशित करते हुए (रु. दस हजार) ₹10000/- नकद पुरस्कार की घोषणा की।
इस मौके पर इंस्पेक्टर रणधीर कुमार मिश्र ने कहा कि अपर पुलिस महानिदेशक महोदय की प्रशंसा और पुरस्कार से थाना त्रिलोकपुर एवं जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण में उत्साह एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण की भावना का संचार हुआ है।
(एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुरेश चन्द्र रावत ने प्रशंसा करते हुए यह ट्वीट किया है) 

स्वच्छ भारत - स्वस्थ थाना - @ त्रिलोकपुर

 बीते छ: दिसम्बर 2020 को तारकेश्वर टाईम्स ने सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) के त्रिलोकपुर थाने पर स्वच्छता की व्यवस्था को लेकर एक समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें आंखों देखी बताया गया था। स्वच्छ भारत, स्वच्छ थाना, स्वस्थ पुलिस कर्मी अभियान के अन्तर्गत जिले का त्रिलोकपुर थाना क्लीन एण्ड ग्रीन नजर आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र ने थाने की आबो हवा बदल दी है। त्रिलोकपुर थाने के स्वच्छता अभियान का वीडियो : - 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा चलाए जा रहे अभियान "स्वच्छ थाना स्वस्थ पुलिसकर्मी" के क्रम में इन्सपेक्टर रणधीर कुमार मिश्र के निर्देश के क्रम में थाना परिसर त्रिलोकपुर मे सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई की गई व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। थाना कार्यालय, उपनिरीक्षक आवास, आरक्षी बैरक, आरक्षी / महिला आरक्षी आवास तथा थाना परिसर में अच्छी तरह सफाई व कीट नाशक का छिड़काव करवाया गया। इन्सपेक्टर श्री मिश्र ने थाने को फूल पौधों से भी सुसज्जित करते हुए अत्यंत खूबसूरत बना दिया है। जिसके परिणामस्वरूप आगन्तुकों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

         ➖      ➖     ➖      ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार