बाल हित के मुद्दों पर अभियान चलाएगा सीसीएफ

 

                        (संतोष दूबे) 

चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन भारत का वेबिनार सम्पन्न हुआ

भोपाल। चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन भारत के कोर ग्रुप की आज बैठक वेबीनार के माध्यम से संपन्न हुई। सभी सक्रिय राज्यों एवं मध्य प्रदेश के सभी संभागों के सदस्य बैठक में शामिल हुए। माननीय अध्यक्ष जी की अनुमति से बैठक प्रारंभ हुई। अध्यक्ष की अनुमति से बैठक प्रारंभ करते हुए डॉ. कृपाशंकर चौबे जी द्वारा पिछली बैठक के बिंदु को सदन के समक्ष रखा गया और सदन द्वारा उस पर समीक्षा की गई।

सचिव द्वारा समस्त राज्य इकाइयों द्वारा राज्य से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव का एक compiled ड्राफ्ट CCF INDIA द्वारा wcd मिनिस्ट्री, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया को प्रस्तुत करने तथा वहां पर प्रेजेंटेशन देने का प्रस्ताव भी रखा गया। सीसीएफ के द्वारा चलाए जा रहे बाल हित के मुद्दों को ट्विटर पर अभियान के रूप में चलाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया। अधिवक्ता डॉ रूपसिंह किरार द्वारा कानूनी प्रक्रियाओं को संपादित करने के प्रयासों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। अनिल गौर ने आईटी टीम द्वारा किए जा रहे ट्विटर अभियान तथा वेबीनार तकनीक में हो रहे नवाचारों के विषय में सदन को जानकारी दी।
अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में सीसीएफ द्वारा शासन के समक्ष रखे गए विभिन्न प्रस्ताव के फॉलोअप के विषय में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा ICMR तथा जिला कलेक्टरों को दिए गए निर्देशों के विषय में जानकारी दी एवं सदन द्वारा आए सभी प्रस्ताव को मंजूरी भी दी । मा. अध्यक्ष जी ने सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे विस्तार के कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी। कोर कमेटी के सदस्य, प्रदेश एवं संभाग प्रभारी उपस्थित रहे। डॉ राघवेंद्र शर्मा, डॉ कृपाशंकर चौबे, डॉ रूपसिंह किरार, जागृति सिंह, राकेश अग्रवाल, लोकेंद्र जी, सपना जी scpcr हिमाचल, डॉ श्रुति खरे छत्तीसगढ़, शुभाशीष जी पश्चिम बंगाल, प्रदीप कौशिक छत्तीसगढ़, अमित उपाध्याय उत्तर प्रदेश, आदित्य कुमार सिंह बिहार, अल्पना मित्तल हरियाणा, दया गर्ग राजस्थान, संगीता जी साउथ वेस्ट दिल्ली, संदीप दुबे, नीतू पांडे, ओपी शर्मा, अनिल गौर, भूपेश भार्गव एवं राजेश शुक्ल ने प्रतिभाग किया।

         ➖    ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर