बस्ती : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, घायल की मौत

 

                          (अनूप पाण्डेय) 

हर्रैया (बस्ती) । जिले के कप्तानगंज थानान्तर्गत कलिगढ़ा गांव में जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने की बात कही है।

उक्त गांव में बीते तीस अप्रैल को दो पक्षों के खून सर्घष मे एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसमें चाचा भतीजा के बीच जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने घटना के बारे में दी जानकारी, देखें वीडियो : - 

पुलिस ने मृतक रामजनक की पत्नी सरोज यादव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मारपीट में 40 वर्षीय रामजतन पुत्र राम भवन गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

             ➖     ➖     ➖      ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार