अशोक श्रीवास्तव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन @ मीडिया दस्तक

 

                        (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.) । जिले के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने आज वीआरटीके जिला महिला चिकित्सालय में कोविड-19 के टीके की पहली का टीका लगवाया। ये मीडिया दस्तक के निदेशक हैं और पैंतालीस साल से ऊपर वाले टीकाकरण की श्रेणी में हैं। जनमानस से टीकाकरण कराने की अपील करते हुए इन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण एक महत्वपूर्ण अभियान है और सभी को इसमें शामिल होकर टीकाकरण कराते हुए अभियान को सफल बनाने की जरूरत है।

    (टीकाकरण कराते अशोक श्रीवास्तव एवं पीछे खड़े सज्जाद रिजवी) 
उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है और टीका हमारे वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सभी को विशेष ध्यान देते हुए टीकाकरण सुनिश्चित करना चाहिए। अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना के प्रति सजगता में ही सुरक्षा है। उन्होंने सभी वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए उपलब्ध किसी भी वैक्सीन की डोज अवश्य ही लिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मास्क, दूरी और स्वच्छता के साथ ही सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इन्होंने चौबीस मई 2021 को अपना पहला टीकाकरण कराया। 

              ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर