परिवार न्यायालय संतकबीरनगर के प्रधान न्यायाधीश का निधन, वकीलों ने जताया शोक

 

                         (रीतेश श्रीवास्तव) 

संतकबीर नगर (उ.प्र.) । परिवार न्यायालय संत कबीर नगर के प्रधान न्यायाधीश शकील अहमद साहब के आज सुबह लखनऊ में कोरोना से निधन का समाचार मिलते ही अधिवक्ताओं व अधिवक्ता संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।

अधिवक्ताओं ने श्री शकील सिद्दीकी साहब को बेहद नेक दिल ईमानदार और कर्मठ छवि का बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता विपुल वर्मा, समाजसेवी अंकुर वर्मा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार शुक्ला चंद्रमौली, रवि भूषण पांडे, कामाख्या श्रीवास्तव, शकील अहमद, महेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार दुबे, सोम पांडे, विनोद सिंह, संचित प्रसाद आदि एवं सीडब्ल्यूसी संत कबीर नगर के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय और सदस्य सत्यप्रकाश उर्फ टीटू ने प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री शकील साहब के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार