सीएम के दौरे पर हकीकत छुपाने का आरोप : नितेश शर्मा 'रवि'

  

                      (घनश्याम मौर्य) 

हकीकत जानना हो तो सीएम खुद ही दौरे वाले गांव का चयन करें - नितेश शर्मा, जनप्रतिनिधि व संगठन से सलाह का सुझाव, अधिकारियों पर हकीकत छुपाने का आरोप

 बस्ती (उ.प्र.)) । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बस्ती दौरा सुनिश्चित हुआ है। सरकारी कार्यरक्रम के अनुसार सीएम उक्त तिथि को किसी गांव का दौरा करेंगे। जिसमें अधिकारियों द्वारा पूर्व नियोजित ढंग से किसी गांव में उनका दौरा कराकर सब कुछ ठीक ठाक दिखा दिया जाएगा, जो जनता की हितों की अनदेखी होगी और मुख्यमंत्री हकीकत से रुबरु नहीं हो पाएंगे। 

 जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता नितेश शर्मा ने सीएम के आधिकारिक ट्वीटर पर ट्वीट करके बस्ती जनपद के दौरे के दौरान किसी गांव के भ्रमण करने की सूचना को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि गांव की वास्तविक हकीकत को जानना हो तो वे निर्धारित समय पर जिस गांव का दौरा करना है उसका चयन स्वयं करें। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नेता नितेश शर्मा ने मीडिया को बताया कि प्रायः सूबे के मुखिया अथवा बड़े अधिकारियों के आगमन पर जनपद के अधिकारी उन गांवों का दौरा कराते हैं जहां वे गांव की तस्वीर को बदलने के लिए पहले से ही उस पर अस्थाई परिवर्तन कर देते हैं। कहा कि ऐसे में जिम्मेदार आगंतुक से वास्तविक स्थिति छिप जाती है। नतीजतन जिम्मेदार लोग सच्चाई से अनभिग्ग होकर मीडिया और समाज में विकास की झूठी बयानबाजी और दावे करने लगते हैं। ऐसे करने से पूरे जनपद में वे उपहास का पात्र बनते हैं। भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि यदि उन्हें दौरा करने वाले गांव के चयन में समस्या हो रही हो तो इसके लिए वे संगठन अथवा जनप्रतिनिधियों का सहारा लें। जिससे उनके जनपद भ्रमण के उद्देश्य का वास्तविक परिणाम मिल सके।

 भाजपा नेता नितेश शर्मा के इस पहल को सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों के द्वारा जमकर सराहा गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपना विचार प्रकट करते हुए उक्त सुझाव की खूब प्रशंसा किया है। अब देखना यह है कि यह सुझाव सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को यह कितना रास आता है।

         ➖     ➖      ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार