चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन आफ इंडिया के कोर ग्रुप का वेबिनार सम्पन्न

 

                           (वन्दना शुक्ला) 

भोपाल। आज चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कोर ग्रुप की बैठक वेबीनार के माध्यम से संपन्न हुई, सभी सक्रिय राज्यों एवं मध्य प्रदेश के सभी संभागों के सदस्य बैठक में शामिल हुए। राजेश शुक्ला द्वारा पिछली बैठक के बिंदु को सदन के समक्ष रखा गया सदन द्वारा उस पर समीक्षा की गई। राकेश अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ में सदस्यों की संख्या विस्तार के विषय में जानकारी दी गई। जबलपुर से सुश्री नीतू पांडे द्वारा जबलपुर संभाग में सभी से समन्वय की प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी गई।

डॉ. कृपाशंकर चौबे द्वारा सीसीएफ के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को मासिक ई-सर्टिफिकेट प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया।साथ ही उन्होंने माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा सीसीएफ के टोल फ्री नंबर को शासन के साथ सम्बद्ध किया जाकर, शासन उस नंबर का प्रकाशन अपने द्वारा कराएगा, ऐसा प्रयास किया जा रहा है इसकी जानकारी दी। अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में शासन को सीसीएफ की ओर से टोल फ्री नंबर को शामिल करने हेतु प्रस्ताव दिए जाने के विषय में जानकारी दी। अध्यक्ष ने सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे विस्तार के कार्यों के लिए उन्हें बधाई दी।

 कोर कमेटी बैठक मे माननीय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से श्री राजेश शुक्ला जी ने सभी उपस्थित सम्माननीय सदस्य गणों का आभार ज्ञापित किया। कोर कमेटी के सदस्य, प्रदेश एवं संभाग प्रभारी डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ कृपाशंकर चौबे, रूप सिंह किरार, राकेश अग्रवाल, प्रदीप कौशिक छत्तीसगढ़, अमित उपाध्याय उत्तर प्रदेश, आदित्य कुमार सिंह बिहार सुश्री अल्पना मित्तल हरियाणा दया गर्ग, राजस्थान श्रीमती संगीता , साउथ वेस्ट दिल्ली संदीप दुबे, सुश्री नीतू पांडे, ओपी शर्मा, अनिल गौर एवं राजेश शुक्ला ने प्रतिभाग किया।

           ➖      ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार