कम इम्युनिटी वालों को होता है म्यूकोरमाइकोसिस : डॉ. केसी पाण्डेय

 

                        (अंकुर श्रीवास्तव) 

म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन की जद में आ रहे अधिकांश कोविड मरीज, म्यूकोरमाइकोसिस उन लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाती है जिन लोगो में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है - डॉ. केसी पाण्डेय

बस्ती (उ.प्र.) । वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के. सी. पाण्डेय ने कोविड-19 के दूसरी लहर के बारे में अति महत्वपूर्ण जानकारी देकर आम जनमानस को जागरूक किया है।

 डॉ. के. सी. पाण्डेय ने बताया कि कोविड 19 की दूसरी लहर के बीच कई लोग म्यूकोरमाइकोसिस नाम के फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे है। म्यूकोरमाइकोसिस एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन है जो किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक छमता कम होने पर होता है। इस इंफेक्शन को ब्लैक फंगस के नाम से जाना जाता है।

         क्या है म्यूकोरमाइकोसिस

डॉ. के. सी. पाण्डेय ने बताया कि इंडियन कॉउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन हैं जो शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। ये इंफेक्शन नाक, आंख, दिमाग, फेफड़े या फिर त्वचा पर भी हो सकता है। इस बीमारी में कई लोगो की आंख की रोशनी तक चली जाती है। वहीं कुछ मरीजो के जबड़े और नाक की हड्डियां तक गल जाती है।

      कोरोना के मरीजों को ज्यादा खतरा

डॉ. के. सी. पाण्डेय ने बताया कि म्यूकोरमाइकोसिस उन लोगो को तेजी से अपना शिकार बनाती है जिन लोगो में रोग प्रतिरोधक छमता बहुत कम होती है। कोरोना के दौरान या ठीक हो चुके मरीज का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है। विशेषकर कोरोना के वो मरीज जिनको डाइबिटीज है। ऐसी स्थिति में म्यूकोरमाइकोसिस खतरनाक रूप ले सकता है। यह संक्रमण नाक के द्वारा शरीर के अंदर चला जाता है। जिन लोगो की प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उनको यह जकड़ लेती है।

             ब्लैक फंगस के लक्षण

डॉ. केसी. पांडेय ने बताया कि म्यूकोरमाइकोसिस के लक्षणों में नाक में दर्द, खून आना, नाक बंद होना, नाक में सूजन, दांत या जबड़ों में दर्द, आंखों से धुंधला दिखाई देना, सीने में दर्द, बुखार, सिर दर्द, सांस लेने में दिक्कत, खांसी, खून की उल्टी आदि शामिल है। इसके बचाव हेतु मास्क और ग्लब्स पहने, ब्लड, ग्लूकोज स्तर को जांचते रहे और नियंत्रित रखें, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

           ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर