यूपी में पत्रकारों को शीघ्र पेंशन शुरु करे सरकार : जयन्त मिश्र

 

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । उ. प्र. जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के प्रदेश सचिव जयन्त कुमार मिश्र ने यूपी में वरिष्ठ नागरिक पत्रकारों को शीघ्र ही पेंशन दिये जाने की योजना शुरु करने की मांग किया है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने चार साल पहले ही मासिक सम्मान राशि (पेंशन) दिये जाने का आदेश दिया था जिस पर प्रेस कौंसिल आफ इंडिया ने भी अपनी मुहर लगा दी थी। 

 उपजा के प्रदेश सचिव एवं यूपी न्यूज एजेंसी के बस्ती प्रभारी जयन्त कुमार मिश्र ने वरिष्ठ नागरिक पत्रकारों के लिए पेंशन की योजना लागू किए जाने के मुख्यमंत्री के निर्णय को अधिकारियों द्वारा ठण्डे बस्ते में रखे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी को ऐसे मामलों में व्यक्तिगत रूचि लेनी चाहिए, जिससे योजना तत्काल लागू होने के साथ साथ वरिष्ठ नागरिक पत्रकारों को इसका लाभ मिलना शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि उ. प्र. जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) ने सीएम को भेजे मेल में कहा है कि पत्रकार पेंशन व अन्य विषयगत प्रकरण के सम्बन्ध में मई 2017 में प्रदेश सचिव जयन्त मिश्र द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन दिया गया था। जिसे सीएम आफिस से मुख्य सचिव सूचना को भेजे जाने के बाद उपजा को सन्दर्भ सं. 12000170060731 / 2017 भेजा गया था। उपजा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कृष्ण, महामंत्री रमेश चन्द्र जैन, प्रदेश सचिव जयन्त मिश्र व कोषाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री की त्वरित निर्णय के साथ कार्यों के निस्तारण की मंशा पर भी अधिकारियों द्वारा उदासीनता बरती जा रही है।

प्रदेश सचिव जयन्त मिश्र ने बताया कि प्रेस कौंसिल आफ इंडिया ने पत्रकार पेंशन मामले में मिसिल सं. 17 अक्टूबर 2020 व 15 नवम्बर 2020 द्वारा प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजा था, लेकिन इसे गम्भीरता से नहीं लिया गया। श्री मिश्र ने कहा कि पंजाब, राजस्थान, म. प्र., उड़ीसा, केरल, त्रिपुरा, महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में वरिष्ठ नागरिक पत्रकारों को रु. 15000 (पन्द्रह हजार रु.) मासिक सम्मान राशि (पेंशन) दी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अधिकारियों की उदासीनता का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश में शीघ्र पत्रकार पेंशन योजना शुरु किये जाने की मांग की है।

            ➖     ➖     ➖      ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर