एम्बुलेंस संघ की बैठक में समस्याओं एवं सेवा संचालन पर चर्चा

  

                        (अनूप पाण्डेय) 

 गाजीपुर। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 और ए एल एस कर्मचारी संघ ने गाजीपुर जिला अस्पताल पर एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता गाजीपुर जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता के द्वारा की गई। जिसमें कर्मचारियों को कोरोना काल में सेवाओं को सही तरीके से चलाने तथा समस्याओं के समाधान को लेकर गहन चर्चा हुई। 

इस मौके पर गाजीपुर एंबुलेंस संघ के जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार शास्त्री द्वारा कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने तथा एंबुलेंस में सुरक्षित उपकरण पीपीई किट, मास्क , सैनेटाइजर आदि के साथ ड्यूटी करने की सलाह दी गई। जिला महामंत्री मनोज कुमार यादव द्वारा कर्मचारियों को आश्वासन गया कि आप लोग जीवनदायिनी संगठन के साथ मिलकर कार्य करते रहें, किसी भी समस्या के लिए यह संगठन आप लोगों के साथ दिन-रात खड़ा रहेगा। गाजीपुर के उपस्थित समस्त एंबुलेंस कर्मचारी जीवनदायिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय के दिशा निर्देश पर चलने के लिए वचनबद्ध हुए। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने आपस में गले मिलकर, एक दूसरे का माल्यार्पण करके बैठक को सफल बनाया। इस मौके पर वाहिद खान, राजकुमार, एम के पाठक, अवनीश, प्रदीप, विवेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

          ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

बस्ती : चुनाव में क्षति पहुचाने वाला भाजपा पदाधिकारी निष्कासित

गनेशपुर में पूर्व सांसद के दबाव में चला बुलडोजर : दयाराम