बस्ती में सीएम योगी ने किया कोविड कमांड सेन्टर का निरीक्षण

 

                        (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेण्टर की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कोरोना संक्रमित लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होने डाक्टर द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सलाह, होमआईसोलेशन में रह रहे मरीजों को दवा की उपलब्धता के बारे में अधिकारियों से जानकारी लिया। उन्होंने पूछा कि आक्सीजन की कोई कमी तो नहीं।

कोविड कमाण्ड एंव कंट्रोल सेण्टर में पहुचने पर उन्होने वहा स्थापित टेलीफोन की ड्यिूटी कर रहे कर्मचारियों से आने वाली काल के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होने वहाॅ तैनात डाॅक्टर से मरीजो के बारे में प्राप्त फीडबैक की जानकारी किया। उन्होने निर्देश दिया कि कोरोना की जाॅच पाजिटिव आने के तत्काल बाद उसे दवा की किट उपलब्ध कर दी जाय। यदि व्यक्ति होमआईसोलेशन में है, तो उसे थर्मामीटर तथा पल्सआक्सीमीटर की सुविधा उपलब्ध करायी जाय।
  निरीक्षण के क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी हासिल किया। उन्होने निर्देश दिया कि आरआरटी टीम द्वारा सैम्पलिंग एवं दवा वितरण में तेजी लायी जाय। जिन गांवों से अधिक बीमार व्यक्तियों की सूचना प्राप्त हो वहाॅ आरआरटी टीम प्राथमिकता पर भेजी जाय। उन्होने बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल को होमआईसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी हासिल करते रहने का निर्देश दिया ताकि उन्हें समय से दवा उपलब्ध करा दी जाय। उन्होंने ओपेक कैली अस्पताल के सीएमएस डाॅॅ. सोमेश श्रीवास्तव से आक्सीजन की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त किया। एंबुलेन्स 108 के संचालन के संबंध में डाॅ. रूपेश हलदार से जानकारी लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव से उन्होने कमाण्ड सेण्टर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। देखें निरीक्षण का वीडियो : - 

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेण्टर की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होने बताया कि 04 लैण्डलाइन टेलीफोन के द्वारा मरीजो से जानकारी प्राप्त की जाती है। प्राप्त जानकारी के आधार पर उनकी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से निराकरण कराया जाता है। 24 घण्टे तैनात डाक्टर मरीजो को इलाज एवं बचाव संबंधी आवश्यक सुझाव देते है। उन्होने बताया कि कमाण्ड सेण्टर में टेलीविजन स्क्रीन पर कैली ओपेक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की देख-भाल की मानीटरिंग की जाती है। मुख्यमंत्री ने इस विशेष प्रयास की सराहना किया। निरीक्षण के दौरान सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डाॅ. अनूप कुमार भी उपस्थित रहे। 

            ➖       ➖      ➖      ➖       ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार