सीएम योगी ने किया जिला चिकित्सालय व कैली का निरीक्षण

  

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान माड्युलर ओटी वैक्सीनेशन सेण्टर में पहुॅचकर जायजा लिया। वहाॅ प्रमुख अधीक्षक डाॅ. आलोक कुमार ने वहाॅ की गयी व्यवस्था के बारे में जानकारी दिया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रजिस्ट्रेशन कराने पर ही टीकाकरण कराया जाय। वहाॅ भर्ती मरीज सुयश शुक्ल का हाल-चाल लिया। ओपेक चिकित्सालय कैली में 50 बेड के पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि सम्भावना है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे अधिक प्रभावित होंगे इसलिए अभी से तैयारी पूरी रखे। बच्चों के डाक्टर तथा पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती करें।

 मुख्यमंत्री ने ओपेक कैली अस्पताल में टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया तथा वहाॅ पे उपस्थित लोगों से बात-चीत भी किया। उन्होने कहा कि वे समय से दूसरा डोज भी लगवा ले। उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उनके मार्गदर्शन में देश वैज्ञानिको ने दो देशी टीका तैयार किया।
उन्होने कहा कि दोनो टीके पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसका कोई साइड इफेक्ट भी नही है। उन्होने कहा कि अपने आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को प्रेरित करके सभी का टीकाकरण कराये। उन्होने कृष्णा भगौती गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय भैसहिया में मौजूद निगरानी समिति की आशाओ से बात-चीत किया। उन्होने निर्देश दिया कि निगरानी समितिया प्रत्येक दिन सुबह-शाम कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की निगरानी करें। उनके बुखार तथा पल्स पर विशेष ध्यान दें। दवाओं की किट समय से सभी व्यक्तियों को उपलब्ध करा दें। घर में आईसोलेशन के नियमों का कडाई से पालन करें, जिससे की अन्य लोग कोरोना से सुरक्षित रह सके।
आशाओं ने बताया कि ग्राम प्रधान, आगनबाड़ी कार्यकत्री तथा लेखपाल का सहयोग मिल रहा है। आपसी समन्वय से निगरानी समिति द्वारा कोरोना के सम्भावित मरीजो की जाॅच हेतु सूची बनाई जा रही है। इसके आधार पर लोगों से सम्पर्क कर जाॅच कराया जा रहा है। गाॅव के लोगों को टीका लगवाने के लिए तथा घर के आस-पास साफ-सफाई के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। अब मरीजो की संख्या लगातार घट रही है। 

            ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर