यूपी में फेजवाइज खुलेगा लाक डाउन

 

                          (विशाल मोदी) 

केंद्र सरकार की सलाह पर वीकेंड और नाइट कर्फ्यू जारी रह सकता है, 24 घंटे में होगा फैसला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक जून से फेज वाइज लॉकडाउन को खोला जा सकता है, लेकिन वीकेंड और नाइट कर्फ्यू आगे भी जारी रहने की संभावना है। इस पर अगले 24 घंटे में सरकार अंतिम मुहर लगाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार अचानक से लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट नहीं देना चाहती है। सरकार को डर है कि इससे कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। इसलिए अलग-अलग फेज में कई तरह की गतिविधियों में छूट दी जाएगी।

कोरोना के मामलों में 82% से ज्यादा की कमी

करीब 23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में कोरोना केस में अब तक 82% से ज्यादा कमी आई है। सरकार का मानना है कि लॉकडाउन के चलते ही संक्रमण के मामलों में गिरावट हुई है। प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 22% से घटकर 1% रह गई है।

       इन गतिविधियों में मिल सकती है छूट 

शादी का सामान बेचने वालों को।

गारमेंट्स की दुकानों को।

सभी तरह के कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़ी दुकानें खुल सकेंगी।

50% क्षमता के साथ अन्य दुकानों और रेस्टोरेंट खोलने को।

सभी सेक्‍टर के प्राइवेट और सरकारी कार्यालय खुल सकेंगे, लेकिन 33% कर्मचारियों की क्षमता के साथ।

इन पर बरकरार रह सकती है रोक

शॉपिंग मॉल

फिल्म थिएटर

सैलून

कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाली सारी दुकानें

सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम

कब-कब बढ़ाया लॉकडाउन

08 अप्रैल : जिन-जिन जिलों में 500 से ज्यादा एक्टिव केस वहां नाइट कर्फ्यू

17 अप्रैल : पूरे प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन लगाया गया।

20 अप्रैल : शनिवार-रविवार वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान।

30 अप्रैल : वीकेंड लॉकडाउन, पहले एक दिन बढ़ाया फिर 6 मई तक बढ़ा।

05 मई : लॉकडाउन बढ़ाकर 10 मई तक कर दिया गया।

09 मई : लॉकडाउन बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया।

15 मई : लॉकडाउन बढ़ाकर 24 मई तक कर दिया गया।

24 मई: लॉकडाउन बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया।

       ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर