जिला पंचायत के छ: परिणाम घोषित

    

                          (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । जिले में चल रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में जिला पंचायत सदस्य के छ: परिणाम घोषित किए गए हैं। 

घोषित परिणामों में रुधौली प्रथम वार्ड नम्बर 1 से राजेन्द्र विजयी घोषित किये गये हैं। रुधौली द्वितीय वार्ड नम्बर 2 से नौशाद अहमद विजयी घोषित हुए हैं। रुधौली तृतीय वार्ड नम्बर 3 से अतीक अहमद विजयी हुए। कप्तानगंज द्वितीय वार्ड नम्बर 28 से प्रमोद कुमार चौधरी गिल्लम" विजयी घोषित हुए। कुदरहा द्वितीय वार्ड नम्बर 33 से रामचन्द्र और कुदरहा प्रथम वार्ड नम्बर 32 से मुराती विजयी घोषित हुईं। 
जिले की गौर प्रथम जिला पंचायत की सीट पर विवाद हो गया है। प्रत्याशी अमृता सिंह का कहना है कि 3396 वोट पाकर जीतने के बाद भी 2861 मत पाकर दूसरे नम्बर रहीं दीपिका गौतम के समर्थक रिकाउंटिग की माँग कर रहे हैं। प्रत्याशी अमृता सिंह ने आरोप लगाया है कि चुनाव जीतने के बाद भी प्रशासन प्रमाण पत्र नहीं दे रहा है। निर्वाचन अधिकारी ने प्रशासन को पूरे मामले को अवगत करा दिया है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

              ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर