वैक्सीन की उपलब्धता में आगे आया गेट्स फाउंडेशन

 

                      (बृजवासी शुक्ल) 

कोविड की रोक थाम के लिए वैक्सीनेशन पर दिया जा रहा जोर, वैक्सीन बनाने वाले मटेरियल के भंडारण के साथ किया कंपनियों के बीच तकनीक का आदान-प्रदान 

बस्ती (उ.प्र.) । भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) टीकाकरण कार्य में मदद के लिए आगे आया है। संस्था का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन जल्द से जल्द मिले, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रतिरक्षित किया जा सके। 

रोटरी क्लब ग्रेटर बस्ती के पीआरओ एलके पांडेय ने संस्था के कदम का स्वागत करते हुए बताया कि फाउंडेशन के सीईओ मार्क सूजमैन का कहना है कि बीएमजीएफ की विभिन्न वैक्सीन निर्माता कंपनियों से बातचीत चल रही है। फाउंडेशन ने वैक्सीन के निर्माण व सुचारू वितरण के लिए 3000 लाख डालर से ज्यादा का निवेश किया है। इसके अलावा 3000 लाख डालर का लोन कंपनियों को दिया है, ताकि जल्द से जल्द भारत में वैक्सीन पहुंच सके। इसमें भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। फाउंडेशन का लक्ष्य 2000 लाख वैक्सीन तैयार कराने का है जिस पर तेजी से काम चल रहा है।  

उन्होंने बताया कि वैक्सीन का उत्पादन बढ़वाने के लिए फाउंडेशन ने कई देशों की कंपनियों के बीच तकनीक का आदान-प्रदान कराया है। इसके अलावा वैक्सीन बनाने में उपयोग होने वाले मटेरियल का भंडारण भी कर रखा है, ताकि किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो। फाउंडेशन की ओर से आश्वस्त किया गया है कि आगे भी जनहित में काम किया जाता रहेगा। जिनको आवश्यकता है उन सभी लोगों को टीके लगवाना बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के लिए अहम कार्य है। गेट्स फाउंडेशन अपने संसाधनों का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए करेगा कि काम जारी और सफल रहे।

             ➖      ➖      ➖     ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर