अवैध कब्जे की खिलाफत करने वाले पत्रकार पर एफआईआर

 

                        (नीतू सिंह) 

हर्रैया (बस्ती)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक पत्रकार पर शासन प्रशासन को गुमराह कर अंधकार में रखते हुए एक अवैध कब्जा करने वाले दबंग व्यक्ति ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। पत्रकार का दोष सिर्फ इतना है कि उसने दबंग व्यक्ति द्वारा अबैध रूप से खलिहान तथा चकमार्ग पर कब्जा करने की शिकायत तहसील में की है।

जानकारी के अनुसार हर्रैया थाना क्षेत्र के सहरायें निवासी सत्यदेव शुक्ला पुत्र राम चन्द्र शुक्ला जो कि पेशे से एक पत्रकार हैं। इन्होंने एडीजी, डीजीपी तथा मुख्यमंत्री से ट्वीट के माध्यम से गुहार लगाई है कि गांव के ही राज कुमार पुत्र विश्वनाथ ने कई बर्षों से गाटा सं0 27 (खलिहान) व चकमार्ग सं. 24 तथा 45 पर अबैध कब्जा कर लिया है। उक्त प्रकरण में कार्यवाही कई स्तर पर लंबित है। इसी क्रम में बीते 11 मई को लगभग दो बजे उप जिला मजिस्ट्रेट के अनुपालन में क्षेत्रीय लेखपाल अबैध कब्जे की जमीन को खाली कराने गये तो दबंग ने हीला हवाली करके लेखपाल को वापस भेज दिया। 
इतना ही नहीं शिकायतों पर कार्यवाही होते देख बौखलाए सहरायें गांव निवासी राजकुमार शुक्ल पुत्र स्व. विश्वनाथ शुक्ल ने ग्यारह मई को पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारने पीटने तथा गाली और धमकी देने का आरोप लगाते हुए हर्रैया थाने पर मुअसं. 149 / 2021 पर आईपीसी की धारा 323, 504, 506, व 452 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 बी के अन्तर्गत सहरायें निवासी पत्रकार सत्यदेव शुक्ल व उनके भाई शत्रुहन शुक्ल पुत्रगण रामचन्द शुक्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। 

         ➖      ➖      ➖      ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार