बारात आने से ठीक पहले दहेज लोभियों ने कर दी शादी कैंसिल

                       (विशाल मोदी) 

कानपुर । ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही दुल्हन के मोबाइल पर आए एक मैसेज ने सभी के होश उड़ा दिए। ये मैसेज था दूल्हे का, जिसमें लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है। अब वे बरात लेकर नहीं आ रहे हैं। कानपुर में पनकी के गंगागंज में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया।

पनकी पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर लड़के पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पनकी के गंगागंज निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी की शादी सनिगवां निवासी राजकुमार सिंह के बेटे क्रांति सिंह से तय हुई थी। पिता ने बताया कि बेटी उन्नाव स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है, जबकि क्रांति सिंह सरकारी शिक्षक है। बताया कि 19 अप्रैल को बेटी की सगाई में लड़के वालों को चार लाख रुपये नगद, हजारों के कपड़े और अन्य उपहार दिए थे। 28 अप्रैल को शादी थी। उसी दिन शाम छह बजे लड़के ने उन्हें फोन कर अतिरिक्त दहेज की मांग की। मना करने पर शादी से इनकार कर दिया। 
लड़के के घर वालों ने पुलिस से शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पिता ने बताया कि दहेज में देने के लिए एक कार भी ली थी, लेकिन लड़के वाले स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे। पुलिस ने क्रांति सिंह, उसके पिता राजकुमार सिंह, मां, भाई, बहन और बहनोई के खिलाफ दहेज प्रथा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पनकी एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

           ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर