जानलेवा हमले में दो घायल, 4 नामजद

 

                      (अनूप पाण्डेय) 

हरैया (बस्ती) । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया मिश्र में दो पक्षों में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट और जानलेवा हमले में दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। जिसमें एक को आज लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

खबर के मुताबिक मारपीट कल सुबह उस वक्त हुई जब फूलमती पत्नी स्व. सियाराम घर का कूड़ा करकट फेंकने के लिए गई थी, तभी अगंनू मौर्या पुत्र राम जियावन के साथ मिलकर कुछ लोगों ने अभद्रता की। फूलमती द्वारा शोर मचाने पर प्रभुनाथ और रोहित बीच बचाव के लिए दौड़े तो इनपर पर भी हमला कर दिया गया। सूचना पाकर 112 पुलिस भी पहुंची थी। घायलों को को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया लाया गया । जहां पर रोहित और प्रभु नाथ की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया था। 
मामले में सिंदुरिया निवासी रेखा देवी पत्नी संतोष कुमार ने जान से मारने की नीयत से देवर को लाठी डण्डा से सिर में मारने और बचाने गये रिश्तेदार को भी मारने और जानमाल की धमकी देने के आरोप में थाना हर्रैया में असं.137/2021 पर भादवि. की धारा 307 / 323 / 504 / 506 व 51 बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अंतर्गत सेन्दुरिया निवासी अगनू पुत्र राम जिआवन, राकेश पुत्र अंगनू, रवि पुत्र अगनू एवं हरखू पुत्र राम जिआवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

          ➖      ➖     ➖     ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार