ब्लाक प्रमुख राम नरेश चौधरी का निधन

 

                      (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ. प्र.) । जिले के रामनगर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख राम नरेश चौधरी का बीती रात निधन हो गया। ये करीब पचास वर्ष के थे। इनके निधन से जिले के राजनैतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। हर कोई स्तब्ध है।

  बस्ती जिले के रामनगर विकास खण्ड के नउवागांव में साधारण किसान परिवार में जन्में राम नरेश चौधरी लगातार तीन बार ब्लाक प्रमुख रहे। इनके पिता स्व. राम चरन चौधरी एक प्रगतिशील किसान थे। जानकारी के मुताबिक चार पांच दिन पूर्व इन्होंने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई थी। उसके बाद किसी कार्य से अयोध्या (फैजाबाद) गये थे। इसी बीच इन्हें तेज बुखार हो गया, और सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी । आनन फानन में बस्ती आये और श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में भर्ती हो गये। जहां बीती रात करीब दो बजे इन्होंने अन्तिम सांस ली। 

राम नरेश अपनी अपनी सादगी और व्यवहार कुशलता, सौम्य स्वभाव के कारण राजनीतिक जीवन सफल रहे। इनके चाहने वालों मित्रों, शुभचिंतकों की शोक संवेदनाओं का सोशल प्लेटफार्म पर तांता लगा हुआ है।

           ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर