सड़क हादसा : कार का टायर फटा, बस्ती के दो युवकों की मौत

                     (कुंदन श्रीवास्तव) 

बस्ती (उ.प्र.) । बस्ती के दो युवकों की यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। एक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। बीती रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही होंडा अमेज कार का टायर फट गया। जिससे बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर होंडा अमेज कार यूपी 51 ए डब्‍ल्‍यू 0051 सोमवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 120 के समीप कार का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित कार डिवाइडर में टकरा कर पलट गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सुधांशु मिश्र (28) निवासी खीरीघाट निकट सेंट बेसिल स्कूल बस्ती तथा सौरभ त्रिपाठी (24) निवासी हवेली बस्ती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रद्युम्न मिश्र निवासी खीरीघाट निकट सेंट बेसिल स्कूल बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दोनों शव बाहर निकाला और घायल को उपचार के जिला अस्पताल भेजा। सुधांशु मिश्र के पिता दिलीप मिश्र की पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।सुधांशु उनका इकलौता बेटा था और उसके दो बच्चे भी हैं ।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर