कोविड के अतिसंवेदनशील जिले में ड्यूटी चाहता है ये नौजवान स्वास्थ्य कर्मी

 

                         (अनूप पाण्डेय) 

 इटावा। जब फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करने का मौका नही मिला तो इस कोरोना महामारी में देश की लोगो को बचाने का बीड़ा ही अपने कंधों पर उठा लिया। जी हां हम बात कर रहे है जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग संघ में प्रदेश मीडिया प्रभारी शरद यादव का। ये शख्स कोई नाम का मोहताज नही है प्रदेश भर में बल्कि इसका काम ही बोलता है। ये इमरजेन्सी मेडिकल टेक्नीशियन हैं।

बताते चलें कि कोई पिछले कोरोना महामारी में कुछ आंशिक लोगो मे से एक इंसान ये भी थे जो पुरी कोविड महामारी में बिना छुट्टी लिए लोगो को निःस्वाथ भाव से सेवा दे रहे थे। जहाँ एक ओर लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे वही हमारे वीर कोरोना योद्धा मौत को भी हराकर शासन प्रशासन के कंधों से कंधा मिलाकर बखूबी अंजाम दे रहे थे। पिछले कोरोना काल में शरद यादव ने अपने परिवार का परित्याग करके लगातार 6 माह बिना छुट्टी से लोगों को एम्बुलेंस की सुविधा दी। जिसके लोग आज भी कायल हैं और पीठ पीछे तारीफ होती है। ऐसे ही लोग ये काम करके और दूसरे साथियों का मनोबल भी मजबूत करते है।

इस बार कोरोना ने अपने पैर पिछली बार से ज्यादा पसार लिए है। आकड़ों के हिसाब से दिल्ली के नजदीकी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जहां की स्थिति नाजुक होती जा रही है वहा पर सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारियों के अनुरोध करके अपना स्थान्तरण कराने की अपील की है। इस बाबत जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि मैं अपने गृह जनपद के पड़ोसी जिले में ड्यूटी कर रहा हूँ लेकिन जैसे ही आकड़ो के हिसाब से जिला गाजियाबाद में अधिक कोविड के मरीज मिल रहे है तो उन्होंने अपना ट्रांसफर एक तो घर से दूर व उस महामारी वाले रिस्ट्रिक्टेड क्षेत्र में जाकर निस्वार्थ भाव से लोगो की सेवा करना चाहते है।

उन्होंने बताया कि ये जिंदगी देश के 135 करोड़ की जनता व देश की उन्नति के लिए जिस दिन जरूरत पड़ी मैं शरद यादव सबसे आगे खड़ा मिलूंगा। उन्होंने एम्बुलेंस पर काम करने वाले कर्मचारियों से अपील की है कि जो भी लोग मेरठ, गाजियाबाद या नोएडा में चलकर हमारे कदम से कदम मिलाकर ड्यूटी करना चाहते है वो लोग मुझसे संपर्क करके चल सकते है। इस महामारी से लोगो की निजात दिलाने के लिए सेवा करता रहूंगा।

          ➖      ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर