शादी का झांसा दे सालों तक किया रेप, गिरफ्तार @ पैकोलिया बस्ती

  

                        (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ. प्र.) । जिले की पैकोलिया पुलिस ने छ: सालों से शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जो जिले के नगर थाने के कोठवा भरतपुर का निवासी है।

थानाध्यक्ष पैकोलिया धर्मेन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में उ.नि. अजय कुमार भारती, हे. का. गणेश दत्त मिश्र एवं कां धीरेंद्र यादव ने आज दिन में करीब ग्यारह बजे नरसिंहपुर चौराहे से बलात्कार के आरोपी नगर थाने के कोठवा भरतपुर निवासी शहजाद अली पुत्र शादिक अली को गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ बेलभरिया रामगुलाम निवासी एक विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर सालों तक रेप करने और शादी करने की बात कहने पर जानमाल की धमकी देने और जाति सूचक गालिया देने के मामले में बीते नौ मार्च को मुअसं. 23 / 2021 पर आईपीसी की धारा 376, 323, 504, 506 व 3(1) द , 3(1)ध, 3(2)5ए व 3(2)5 एससी एसटी अधि. के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया था।

        ➖       ➖      ➖       ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार