ट्रैक्टर की चपेट में छात्रा घायल

               (अनूप पाण्डेय) 

हरैया (बस्ती) । स्थानीय थाना क्षेत्र के हरैया बाजार ओवर ब्रिज के नीचे कोचिंग के लिए जा रही छात्रा एक ट्रैक्टर से कराकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना बारह अप्रैल सुबह करीब दस बजे की है। 

महादेउरी निवासी करीब 18 वर्षीय कोमल शुक्ला पुत्री कृष्ण नाथ शुक्ल कोचिंग के लिए जा रही थी, अचानक ओवर ब्रिज के नीचे आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिससे वह घायल हो गई। ट्राली में ईंट लदा था। चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने आनन - फानन में बालिका को सीएचसी हरैया अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। मौके पर हरैया सीएससी पर उपलब्ध 108 एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारी मेडिकल टेक्नीशियन मुकेश पांडेय चालक अरविंद पांडेय के द्वारा बालिका को सुरक्षित जिला अस्पताल भर्ती कराया गया । जहां पर बालिका का इलाज चल रहा है।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर