मुख्तार अंसारी बांदा जेल में शिफ्ट

                    (संतोष दूबे) 

लखनऊ। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस आज सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर बांदा जेल पहुंची। बांदा जेल पहुंचने पर मुख्तार अंसारी की सारी कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। इसके बाद 4 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का मेडिकल चेकअप किया। पहले तो मुख्तार को सामान्य बैरक में रखा गया था, लेकिन बाद में उसे जेल के अंदर बैरक नंबर 15 में शिफ्ट किया गया। फिर अचनाक ही सरप्राइज देते हुए उसे बैरक नंबर-16 में शिफ्ट कर दिया गया है। 

        ये रहा काफिले का रूट

मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस की टीम दोपहर 2.07 बजे रोपड़ से रवाना हुई थी। पंजाब से होते हुए यह काफिला शाम 4 बजे तक हरियाणा के करनाल पहुंच गया। इसके बाद नोएडा, मथुरा, आगरा और कानपुर होते हुए पुलिस का काफिला सुबह 4.34 बजे बांदा जेल पहुंचा। मुख्तार को लाने के दौरान काफिले की स्पीड करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मुख्तार को भी पहनाया गया था बुलेटप्रूफ जैकेट

मुख्तार अंसारी को जब पंजाब से यूपी लाया जा रहा था तो उसके ऊपर हमले की आशंका जताई गई थी। इसलिए रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाया गया था और मुख्तार अंसारी को भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाया गया था। 

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश को मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाने की जिम्मेदारी मिली थी। पुलिस टीम मंगलवार की सुबह चार बजे पंजाब की रोपड़ पुलिस लाइंस पहुंची थी। टीम के 20 से अधिक वाहनों में व्रज और ऐंबुलेंस भी रही। एडीजी के साथ टीम में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, छह एसआई, 20 दीवान और 30 सिपाहियों के साथ एक कंपनी पीएसी भी रही।

      पहली बार ड्रोन से निगरानी

बांदा जिला जेल की निगरानी पहली बार ड्रोन कैमरे से होगी। बैरक नंबर 15 को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया। इस कैमरों के जरिए जेल मुख्यालय लगातार मुख्तार की बैरक पर नजर रखेगा। साथ ही जेल में मुख्तार के करीब वहीं जेल कर्मी जा सकेंगे, जो बॉडी वॉर्न कैमरा पहने होंगे। साथ ही बांदा जेल को 30 सुरक्षाकर्मी भी दिए गए हैं।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर