बस्ती : कैली में लगेगी आधा प्लाटून पीएसी

                 (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.) । महर्षि वशिष्ठ स्वशाषी चिकित्सा विश्वविद्यालय बस्ती से सम्बद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली बस्ती में सुरक्षा के दृष्टिगत आधा प्लाटून पीएसी लगायी जाएगी। इस सम्बन्ध में डीएम बस्ती ने एसपी बस्ती को पत्र लिखा है।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कोविड-19 मरीजों के लिए संचालित ओपेक कैली चिकित्सालय में हाफ प्लाटून पीएसी का कैंप स्थापित करने का निर्देश दिया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि यहां पर कोरोना संक्रमित काफी मरीज भर्ती हैं। तीमारदारों द्वारा कभी भी भावावेश में आकर चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा सकता है। इसी प्रकार पचपेड़िया रोड स्थित शेल्टर होम तथा सीएचसी मुंडेरवा में भी एलवन कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। जिलाधिकारी ने इन दोनों जगहों पर भी आवश्यक पुलिस बल तैनात करने का अनुरोध किया है।

           ➖     ➖     ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार