बस्ती जीआईसी के पास एक्सीडेंट, दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

               (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय शहर में राजकीय इण्टर कालेज के निकट इण्डियन आयल पेट्रोल पंप के पास दो बाईक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए बस्ती से रेफर कर दिया गया है । तीनों का पता नहीं मालूम हो सका है। 

जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब साढ़े दस बजे हादसा उस वक्त हुआ एक बाईक सवार पेट्रोल पंप से तेजी से निकला और सामने से आ रही दूसरी बाईक से जबरदस्त टक्कर हो गयी। एक बाईक पर दो और दूसरी पर एक युवक सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज हुई कि दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, दो मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में जीतेन्द्र कुमार उम्र करीब 38 वर्ष व राजकुमार उम्र करीब 26 वर्ष बताया जा रहा है। एक घायल करीब 35 वर्षीय रमाकांत चौधरी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर