तारकेश्वर टाईम्स की खबर का असर, कोरोना के अतिसंवेदनशील जिले में हुआ शरद का ट्रांसफर

                          (अनूप पाण्डेय) 

इटावा। जब फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करने का मौका नही मिला तो इस कोरोना महामारी में देश के लोगों को बचाने का बीड़ा ही अपने कंधों पर उठा लिया। जी हां हम बात कर रहे है जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग संघ में प्रदेश मीडिया प्रभारी शरद यादव का। ये शख्स कोई नाम का मोहताज नही है, बल्कि प्रदेश भर में इसका काम ही बोलता है। ये इमरजेन्सी मेडिकल टेक्नीशियन हैं।

शरद यादव ने 18 अप्रैल को इसके लिए सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई से अपील की थी। जिसको तारकेश्वर टाइम्स हिंदी दैनिक समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। आज सेवा प्रदाता के द्वारा शरद यादव का तबादला उनकी स्वेच्छा से प्रदेश में अतिसंवेदनशील जिला, गाजियाबाद में कर दिया गया है। बता दें कि यहां पर कोविड के मरीज लगातार बढ़ रहें हैं। उन्हें कम्पनी द्वारा लिखिए स्थानान्तरण पत्र दे दिया गया है। शरद यादव जीवनदायिनी ऐम्बूलेंस संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी हैं। इनके इस निर्णय की लोगों ने बहुत सराहना की है। उन्होंने तारकेश्वर टाइम्स हिंदी दैनिक समाचार पत्र का धन्यवाद दिया है।
          ➖      ➖     ➖      ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश