एक्सीडेंट में एक की मौत, साथ की मासूम प्रीति सुरक्षित, घर पहुंचाने में करें मदद

                  (अनूप पाण्डेय) 

 अयोध्या। बिलारी चौराहे के पास अनुबंधित बस न0 UP 44 AT 7084 से एक साइकिल सवार का एक्सीडेंट कल समय करीब शाम 05.00 बजे हो गया था । जिससे अज्ञात साइकिल सवार की मृत्यु हो गयी। साइकिल पर एक करीब दो-ढाई साल की बच्ची थी जो पूर्णतः सुरक्षित है। लेकिन अपने माता-पिता का नाम व घर का पता नहीं बता पा रही हैं। अज्ञात मृतक व्यक्ति के पता लगाने का अब तक हर संभव प्रयास किया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु शव विच्छेदन गृह अयोध्या भेजा गया है। बच्ची को सुरक्षित रखा गया है। जिसकी देखभाल की जा रही है। बच्ची की फोटो सलंग्न है। जो अपना नाम प्रीति बता रही है। यदि किसी थाना से गुमशुदगी आदि दर्ज हो तो आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। 

हुलिया मृतक -  नीली जींस, सफेद टीशर्ट, दाहिने हाथ में लोहे का कड़ा, दाहिने हाथ में ऊँ का बैण्ड बंधा हुआ तथा बायें हाथ में कलावा, दाहिने हाथ में गोदना से फल का निशान व बायें हाथ में गोदना से सुनील लिखा है। यदि किसी व्यक्ति / थाना को इसके सम्बन्ध में कोई जानकारी मिलती हैं तो कृपया इन नम्बरों पर अवगत करायें।प्रभारी निरीक्षक 9454403297, बीकापुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 9454401396, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 9454401049, कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या 9454400270

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर