बस्ती : रोडवेज बस में महिला की मौत

              (अनूप पाण्डेय) 

हरैया (बस्ती) । स्थानीय थाना हरैया के अंतर्गत महूघाट रोडवेज पर यूपी 14 एच टी 3376 रोडवेज बस में बेहोशी हालत में मिली महिला को डॉ. ने मृत घोषित कर दिया। वह गोरखपुर से बदायूं जा रही थी। 

जहां पर उपस्थित लोगों ने 112 नंबर पर फोन किया। मौके पर 112 हरैया थाना की पीआरबी संख्या UP32DG 0825 मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस को तत्काल सूचना देकर बुलाया। महिला अपने पति के साथ गोरखपुर से जिला बदायूं जा रही थी। महिला को गोरखपुर से ही चक्कर आ रहा था। 108 एंबुलेंसमैं मौजूद मेडिकल टेक्नीशियन मुकेश पांडे तथा चालक अरविंद पांडे  महिला को आनन-फानन में हरैया सीएचसी पर लाया गया, जहां डॉक्टर  ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के साथ उसका पति तथा दो बच्चे भी थे। महिला का नाम नसरीन उम्र 25 साल पति बसीम गांव राजाजी की शीकरी थाना फैजगंज जिला बदायूं की रहने वाली है। पति गोरखपुर में ई रिक्शा चलाता था। काम से छुट्टी करके अपने गांव जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

             ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर