आग का कहर : झोपड़ी सहित मवेशी भी जले

 

                  (अनूप पाण्डेय) 

हर्रैया (बस्ती) । दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उभाई गांव में अचानक अज्ञात कारण से लगी आग ने छप्पर सहित मवेशियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आज दोपहर में उभाई गांव निवासी राम किशोर चौधरी पुत्र राम खेलावन के छप्पर में अचानक आग लग गई। उसी छप्पर के नीचे दो मवेशी भी थे। आग की तीव्रता ज्यादा होने की वजह से दोनों मवेशी भी आग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से जल गये। आनन फानन में गांव के ही लोग आग बुझाने में लग गए। सूचना पर दुबौलिया थाने की पुलिस ने भी पहुंच कर मदद किया।आग लगने से छप्पर जलकर राख हो गया। राम किशोर चौधरी उसी छप्पर में मवेशियों का पालन पोषण करते थे। आग से उनका भारी नुकसान हुआ। जहां इस महामारी में लोग बीमारी से परेशान हैं वहीं हर दिन आग की खबरों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।

          ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर