बस्ती में अभी पौने सात सौ कोरोना पाजिटिव

 

                     (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.)। वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) के लगातार बढ़ रहे मामलों में अब तक बस्ती में मरने वालों की संख्या एक सौ सात हो गयी है। आज की रिपोर्ट के अनुसार यहां अभी छ: सौ अठहत्तर कोरोना के एक्टिव केस हैं।

उप निदेशक सूचना के मुताबिक बस्ती में उन्नीस अप्रैल तक चार लाख सात हजार छ: सौ छियासी नमूने लिए गये हैं। इनमें से चार लाख दो हजार छ: सौ बीस रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें से तीन लाख छानबे हजार पचपन रिपोर्ट निगेटिव और छ: हजार पांच सौ पैंसठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। यहां अभी पांच हजार छाछठ रिपोर्ट आनी शेष हैं। बस्ती में अब तक पांच हजार पांच सौ चालीस लोग कोरोना से जंग जीतकर घर जा चुके हैं।

हर्रैया संवाददाता अनूप के अनुसार सीएचसी हर्रैया में उन्नीस अप्रैल को एक सौ तेईस एंटीजन टेस्ट किये गये हैं। इसमें से छब्बीस लोग पाजिटिव पाये गये। इसके अलावा हर्रैया तहसील के अलग - अलग हिस्सों से चार और लोग पाजिटिव पाये गये हैं। इस तरह यहां तीस लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। इसकी पुष्टि करते हुए प्रतिरक्षण अधिकारी (हेल्थ सुपरवाइजर) धीरेन्द्र मिश्र ने बताया कि कोरोना संक्रमित चार मरीजों को आज कैली अस्पताल भेजा गया है। इसमें गाजीपुर थाना हर्रैया निवासी करीब सड़सठ वर्षीया सागरा बानो पत्नी इश्क मोहम्मद की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।

            ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार