सड़क हादसे में रिटायर पुलिस कर्मी घायल

 

(अनूप पाण्डेय) 

 हर्रैया (बस्ती) । नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 28 बड़हर कला इंडियन पेट्रोल पंप के सामने आज सुबह बाइक सवार व्यक्ति को एक अज्ञात ट्रक वाले ने साइड से ठोकर मार दी। जिससे घायल व्यक्ति मौके पर हाईवे पर गिर कर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने व्यक्ति को हरैया सीएचसी पर पहुंचाया।



घायल व्यक्ति नाम सहज राम मौर्य उम्र 66 बर्ष पिता  प्रताप नारायण मौर्य, सिविल लाइन प्रह्लाद कॉलोनी बस्ती के निवासी हैं,जो एक रिटायर्ड पुलिस भी हैं। उनका पैतृक जिला फैजाबाद है। जो फैजाबाद से अपने घर बस्ती जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हरैया सीएचसी पर तैनात 108 एंबुलेंस के कर्मचारी मेडिकल टेक्नीशियन  राजेश कुमार तथा चालक जय प्रकाश शुक्ला ने सुरक्षित मरीज को जिला अस्पताल पहुंचाया।

            ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लाग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर