बस्ती में नायब तहसीलदार सहित 91 पाजिटिव, तहसील बन्द

                    (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । वैश्विक महामारी कोरोना के केसेज बस्ती में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां आज आई रिपोर्ट में इक्यानबे कोरोना (कोविड - 19) केस पाजिटिव पाये गये। वहीं हर्रैया तहसील के नायब तहसीलदार व एक कर्मचारी की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसके चलते हर्रैया तहसील को बन्द कर दिया गया है। 

 बस्ती में अब तक तीन लाख पञ्चानबे हजार छ: सौ अड़तीस नमूने लिए गये हैं। जिसमें से तीन लाख बानबे हजार तीन सौ पांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। तीन लाख छियासी हजार तीन सौ तिरालिस रिपोर्ट निगेटिव और पांच नौ हजार बासठ रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अभी तीन हजार तीन सौ तैंतीस रिपोर्ट आनी बाकी है। पांच हजार तीन सौ अठासी लोग कोरोना से जंग जीतकर घर जा चुके हैं। अब तक बस्ती में एक सौ लोगों की मौत हो चुकी है। आज यहां इक्यानबे लोग पाजिटिव गये। 
हमारे हर्रैया संवाददाता अनूप पाण्डेय के अनुसार हर्रैया में आज नायब तहसीलदार और एक अन्य कर्मचारी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। जिसके चलते हर्रैया तहसील को चौबीस घंटे के लिए बन्द करके सेनेटाईज किया जाएगा। 

         ➖     ➖    ➖    ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर