बस्ती में आक्सीजन प्लांट के लिए सांसद ने दिये 50 लाख

    

                    (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.) । पूरा देश कोविड-19 के संक्रमण से प्रभावित है। देश एंव प्रदेश की सरकार संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास कर रही है। आक्सीजन की भारी किल्लत है। बस्ती जनपद में एक भी आक्सीजन प्लांट न होने के कारण यहां अधिक समस्या हो रही है। हरीश द्विवेदी ने आक्सीजन प्लांट के लिए सांसद निधि से पचास लाख रु. दिये हैं। 

मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी ने जनपद के मेडिकल कालेज में आक्सीजन प्लांट लगाए जाने की ओर पहल किया है। इसके निमित्त सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने सांसद निधि से 50 लाख रुपए देने के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि वे लगातार मेडिकल कालेज, कैली, जिला चिकित्सालय और निजी अस्पतालों के आक्सीजन उपलब्धता पर नजर बनाए हुए हैं। पूरी कोशिश है कि किसी को भी किल्लत का सामना न करना पड़े। हम सब मिलकर कोरोना की लड़ाई लड़ेंगे और उसे हराएंगे। 

              ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर