हर्रैया (बस्ती) 112 पुलिस ने खुदकुशी करने वाले की बचाई जान

               (अनूप पाण्डेय) 

 हर्रैया (बस्ती) । पुलिस की तत्परता ने गत दिवस जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति की जान बचा ली। पीआरवी टीम ने समय रहते पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया और समय से इलाज मिल गया। 

एक व्यक्ति ने गत दो अप्रैल की सायं करीब साढ़े छ: बजे 112 पर इवेंट न. 01693 में सूचना दी गयी कि उसके लड़के ने जहर खा कर अपने कमरे का दरवाजा बन्द कर लिया है। 

सूचना पर चार पहिया पीआरवी वाहन संख्या यूपी. - 32 डी.जी. 0848 के पुलिस कर्मी करीब 08 मिनट मे ही मौके पर पहुँच गये। कालर के लड़के (जिसने जहर खा लिया था) का स्वास्थ्य खराब हो रहा था, उसे तत्काल पीआरवी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरैया ले जाकर एडमिट किया गया, जहां तत्काल चिकित्सा मिलने का कारण लड़के की जान बच गई । यू0पी0-112 के त्वरित कार्यवाही की कालर व क्षेत्रीय जनता द्वारा प्रशंसा की जा रही है। देखें वीडियो : - 


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

बस्ती : चुनाव में क्षति पहुचाने वाला भाजपा पदाधिकारी निष्कासित

बस्ती नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष के जेठ द्वारा पालिका संचालन के आरोप मुखर, अध्यक्ष ने दी सफाई