संजय जायसवाल ने बांटे गोल्डेन कार्ड, बताईं उपलब्धियां

                 (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बुधवार को सल्टौआ विकास खण्ड के परिसर में आयोजित रोजगार मेले में प्रदेश सरकार के चार वर्ष के उपलब्धियों की जानकारी देते हुये कहा कि रूधौली क्षेत्र में अनेक विकास परियोजनायें पूरी हुई है और सम्पर्क मार्ग, स्वास्थ्य, शिक्षा, गोल्डेन कार्ड वितरण, प्रधानमंत्री आवास सहित अनेक योजनायें तेजी से पूरी करायी जा रही है। श्री जायसवाल ने लाभार्थियों में गोल्डेन कार्ड का वितरण भी किया। 

इसी कड़ी में साऊंघाट, रूधौली एवं भानपुर  स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित करते हुए  विधायक संजय प्रताप ने कहा कि कोरोना संकट काल में अनेक विकास कार्य ठहर से गये थे किन्तु उन्हें फिर गति दिया जा रहा है। कहा कि लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिये। कार्यक्रमों में विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, जयेश प्रताप जायसवाल, नरेंद्र चंचल, सत्येन्द्र शुक्ला ‘जिप्पी’,  रामनेवाश गिरी, इन्द्रसेन उपाध्याय विपिन मिश्रा सेवा योजन के कर्मचारी लवकुश पाण्डेय, उमेश यादव, विकास शर्मा  के साथ ही  क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर