महिला दिवस पर रूधौली थाने पर हुई गोष्ठी

               (गंगा पाण्डेय) 

 बस्ती (उ.प्र.) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के रूधौली थाने पर महिला सुरक्षा समितियों के साथ मीटिंग की गयी। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने महिला शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलम्बन और सम्मान के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई। 


 पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकांत मिश्र द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर रुधौली थाने पर महिला सुरक्षा समितियों के साथ नारी सुरक्षा,नारी स्वालंबन एवं मिशन शक्ति योजनाओं के अन्तर्गत क्षेत्र में उत्कृ्ष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के साथ मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा के दृष्टिगत गोष्ठी की गई। 
गोष्ठी में मुख्यमन्त्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किये गए महिला संवाद को थाना रुधौली पर लाइव दिखाया गया। महिला सुरक्षा समितियों को नारी सशक्ति, नारी स्वालंबन एवं मिशन शक्ति के तहत जारी हेल्पलाइन 1090, 112, 1076, 181 नंबरों आदि के बारे में बताया गया एवं उनको महिला सुरक्षा अभियान के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, प्रिंसिपल महोदया सीता गुप्ता, शिक्षिका पूर्णिमा शर्मा, समाजसेविका नीलम देवी, शिक्षिका अवन्तिका पाण्डेय, अध्यक्ष एनएलआरयम समूह किशलावती आदि महिलाएं उपस्थित रही।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर