दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

             (बृजवासी शुक्ल) 

 सिद्धार्थनगर। जिले की त्रिलोकपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दिलदार पुत्र इकबाल निवासी ग्राम बस्ती बरगदवा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया है। 

 प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामअभिलाष त्रिपाठी द्वारा “अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी” के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज उमेश शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में छब्बीस फरवरी को पंजीकृत मुअसं. 21 / 2021 भादवि धारा 376 (3) / 417 / 504 / 506 व 5/6 पोक्सो एक्ट में नामजद दिलदार फरार चल रहा था। 

 प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र के निर्देशन में उपनिरीक्षक रमाकांत सरोज मय टीम द्वारा हनुमानगढ़ी तिराहा कस्बा बिस्कोहर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर रणधीर कुमार मिश्र, उ.नि. रमाकान्त सरोज, का. पप्पू गुप्ता एवं का. गजानन्द पाण्डेय शामिल रहे। 

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अस्पताल मालिक ने रिसेप्शनिस्ट से किया रेप, एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची