दयाराम चौधरी ने व्यापारियों को दिया दुकान आवंटित कराने का भरोसा @ चर्च कम्पाउण्ड

               (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.) । सदर विधायक दयाराम चौधरी ने शुक्रवार को शास्त्री चौक के निकट चर्च गेट के पास से हटाये गये धरनारत व्यापारियों से वार्ता किया। आश्वासन दिया कि उन्हें रोजी रोजगार के लिये स्थान दिलाने हेतु वे शासन प्रशासन स्तर पर पहल करेंगे।  

 विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि व्यापारी भरोसा रखेें। उनके साथ अन्याय नहीं होने पायेगा। उन्होंने मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर को स्थितियों की जानकारी दिया। बताया कि चर्च परिसर के आस पास दूकान लगाकर अनेक परिवार जीविकोपार्जन कर रहे थे, उन्हें हटा दिया गया। दयाराम चौधरी ने बताया कि मण्डलायुक्त ने आश्वासन दिया है कि उनके पत्र के आधार पर दूकानों का निर्माण कराकर जिन व्यवसायियों की दूकाने हटायी गई हैं उन्हें आवंटित करा दिया जायेगा। मण्डलायुक्त से मुलाकात के बाद  विधायक दयाराम चौधरी धरना स्थल पहुंचे और आन्दोलित व्यापारियों को निर्णय की जानकारी दिया। यह जानकारी विधायक दयाराम चौधरी के मीडिया प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

         ➖     ➖     ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर